जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; रजक समाज की जिला स्तरीय कार्यसमिति की मासिक बैठक संपन्न | New India Times​संतश्री गाडगे महाराज रजक समाज कल्याण जिला स्तरीय कार्यसमिति की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। जिसमें समिति के  जिला अध्यक्ष जगदीश बरेठा द्वारा सामाजिक धर्मशाला के निर्माण हेतु सभी पदाधिकारियों से सामाजिक बंधुओं से दान राशि एकत्रित करने की बात कही गई। वहीं इस मौके पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बलराम बाथोले ने समय -समय पर समिति द्वारा सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिचय सम्मेलन, होली एवं दीवाली मिलन  समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की बात कही गई। इस दौरान समिति के सलाहकार रामरतन बघेला, देवकरण पाचोरे, अशोक कनेरे, उपाध्यक्ष शिवचरण बघेला,  विनय कनेरे टिमरनी, कोषाध्यक्ष एस. के. बनोरिया , सह कोषाध्यक्ष राजेश  वर्मा, बसन्त मालवीय, प्रचारमंत्री अखिलेश कनोजे, जिला मीडिया प्रभारी  शुभम कलम, शंकरलाल कनेरे, शंकर बरेठा, राकेश कनोजिया, सुरेश लाहोरे, हुकुम बघेला, ओमप्रकाश वर्मा, आनंद टिटोरिया, ओमप्रकाश बरेठा,संतोष बरेठा, विजेंद्र कनेरे,  सहित करीब एक सैकड़ा सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। वहीं समिति के सचिव नंदलाल बघेला द्वारा बैठक में शामिल हुए सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।रजक समाज की जिला स्तरीय कार्यसमिति की मासिक बैठक संपन्न | New India Times​बैठक के अंत में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने विगत दिनों हुए दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त कर एवं मोन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की। साथ ही इस दौरान समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बथोले ने स्वर्गीय अग्रवाल के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं सभी समाजिक बंधुओं को श्री अग्रवाल के जीवन परिचय से अवगत कराया गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.