सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा हुआ निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा हुआ निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन | New India Times

गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के गांव महरताला गांव में सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन कर्ता देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नेत्र शिविर के मुख्य अध्यक्षता गोला उपजिला अधिकारी अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने फीता काट के कार्यक्रम की शुरूआत की।महरताला गांव में माता दुर्गा मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सीतापुर से पधारे डाक्टरों के द्रारा लगभग 250 मरीजों का नेत्र परिक्षण किया गया जिसमें लगभग 40 मरीजों मे मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उनका निःशुल्क आॅपरेशन हेतु अपनी निजी गाड़ी से सीतापुर ले गये जो कि सफल आॅपरेशन के उपरांत उनको अपनी निजी गाड़ी से उनके घर तक छोड़ा जायेंगा। इस अवसर पर जगन्नाथ सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह भदौरिया एडवोकेट यशपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह भदौरिया सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.