उप संचालक अभियोजन खंडवा द्वारा कार्यालय जिला अभियोजन बुरहानपुर का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:उप संचालक अभियोजन खंडवा द्वारा कार्यालय जिला अभियोजन बुरहानपुर का किया निरीक्षण | New India Times

जिला अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के मीडिया सेल प्रभारी श्री सुनील कुरील ने बताया कि माननीय संचालक, संचालनालय लोक अभियोजन, म.प्र. के दिशानिर्देशों एवं आदेश के अनुसार उप संचालक अभियोजन खंडवा श्री मन्नालाल सोलंकी एवं सहयोगी श्री लालसिंह बघेल व अनिल चौहान द्वारा जिला अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर का निरीक्षण दि. 12.01.2020 दिन रविवार को किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप- संचालक के द्वारा कार्यालय में सभी रजिस्टर सजायाबी, अपील-रिवीजन, उपस्थिति, दोषमुक्ति, सजा, वित्तिय आदि, कार्यालय की स्थिति आदि की सूक्ष्मता से जांच कर समस्याएं व सुज्ञाव दिए गये एवं तथा अपनी निरीक्षण टीप अंकित की गयी। निरीक्षण में उप संचालक को कार्यालय में सभी रिकार्ड दुरूस्त मिले।
कार्यालय का निरीक्षण रविवार शाम 05.30 बजे तक चलता रहा एवं निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम (डी.पी. ओ.), श्री रामलाल रन्धावे (एडी. डी.पी.ओ), श्री सुनील कुरील, रतनसिंह भंवर, अनिल सिंह बघेल (ए.डी.पी.ओ.) एवं कर्मचारीगण जितेन्द्र जायसवाल, कपिल कोचले सहा. ग्रेड-3 एवं श्री सुरेश जोशी पी.सी.डी. एवं मोहनसिंह रावत उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.