तेज़ रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, कार सवार न्याधीश सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की हुई मौके पर ही मौत | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

तेज़ रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, कार सवार न्याधीश सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की हुई मौके पर ही मौत | New India Times

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पदस्थ JMFC सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी i20 कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। इस एक्सीडेंट में श्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी कार के अंदर फस गई। समाचार लिखे जाने तक बॉडी को निकालने की कोशिश की जा रही थी। घटना शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार न्यायधीश सुरेंद्र सिंह कुशवाहा उम्र 45 साल अपनी i20 कार क्रमांक MP07-CE 2053 में सवार होकर ग्वालियर से आ रहे थे। श्री कुशवाहा खुद ही अपनी कार को ड्राइव कर रहे थे। सतनवाड़ा में कुलदीप ढाबा के सामने जहां फोरलेन खत्म होती है, उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में न्यायधीश श्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में फंस गया।

सतनवाड़ा पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर एवं एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे। शिवपुरी न्यायालय के दो न्यायाधीशों को भी मौके पर बुलाया गया था। सभी की मौजूदगी में कार में फंसे हुए शव को निकाला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article