रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:
अलिराजपुर जिले के आंबुआ में जबसे अलीराजपुर से जोबट तक की 35 किलो मीटर की डबल पट्टी सड़क बनाई गई है तब से सभी वाहनों की गति और तेज हो गई है। आंबुआ- जोबट तिराहे पर खतरनाक जानलेवा मोड होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कई बार अखबारों के माध्यम से प्रशासन को अवगत करते हुए शिकायत की गई, मगर उक्त खतरनाक मोड पर आज तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया।
बताते हैं माह फरवरी से मई तक भरपुर ताड़ी का सीजन होता है, उक्त सीजन में टु-व्हीलर व फौर व्हीलर वाहनों को चलाने वाले ताड़ी के नशे मे वाहन तेज गति से चलाते है जिससे दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो जाती है। शासन -प्रशासन को चाहिये कि उक्त तिराहे पर अविलम्ब गति-अवरोधक बनवायें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आये।
हमारी ओर से भी कई बार विभागीय प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है मगर सुनवाई नहीं हो सकी: थाना प्रभारी आम्बुआ।
तिराहे पर दुकान चला रहे दुकानदार शकील अहमद कुरेशी एवं योगेन्द्र भूरिया ने बताया कि इस तिराहे पर सुबह से लेकर देर रात तक सैकड़ों वाहनों का तेज रफ्तार से आना-जाना होता है, गति-अवरोधक नहीं होने से खतरा बना हुआ है। इस मोड़ पर कई दुर्घटनाऐं घटित हो चुकी है मगर शासन -प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, शायद कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।
