बीकानेर जिले में NH-11 पर यात्री बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

बीकानेर जिले में NH-11 पर यात्री बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल | New India Times

राजस्थान के बीकानेर जिले के लखासर इलाके में सोमवार सुबह लगातार दूसरे दिन भी भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-11 पर श्री डूंगरगढ़ के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो जाने से करीब 10 लोगों के मरने और 20 से अधिक लोगों के गंभीर घायल रूप से होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर जिले में NH-11 पर यात्री बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल | New India Times

इस भिड़ंत के बाद ट्रक और बस में आग लगने के कारण बस में अफराफरी मच गई। आग लगने के कारण कुछ यात्री बस में फंस गए उधर ट्रक चालक भी आग लगने से झुलस गया। लखासर के जोधासर-झंझेऊ गांव के बीच इस हादस में घायल हुए लाेगों का अस्पताल में इलाज जारी है जहां कुछ घायलों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

रविवार को कार ने 4 लोगाें को कुचला था

लखासर इलाके में ही रविवार को एक बाइक सवार को बचाने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे लोगों को कुचल दिया था, ये सभी बस का इंतजार कर रहे थे। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो बच्चियां, उनकी मां और नाना शामिल थे। इस हादसे में कार चालक समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार सामने से बाइक आने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.