यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:
धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा IPS के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस के निकट मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार 19 अक्टूबर 2019 को धौलपुर पुलिस के कोतवाली सदर व सैंपऊ थानों ने पशु क्रूरता अधिनियम में अलग-अलग कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस निरीक्षक श्री रमेश तंवर थानाधिकारी थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि NH-3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गाड़ी में पशुओं को निर्दयता के साथ भर कर कट्टी के लिए लेकर परिवहन किया जा रहा है जिस पर थाना कोतवाली के प्रभारी ने एक पुलिस टीम बना कर हाईवे पर नाकाबंदी करवाई, नाकाबंदी के दौरान एक आयसर कैन्टर नम्बर UP80 BT-6375 गाड़ी में ठूंस- ठूंस कर पैर बांध कर क्रूरतापूर्वक निर्दयता से भरी हुई 11 भैंस जीवित के मय आरोपी मुकद्दस पुत्र मोहम्मद अतीफ जाति मुसलमान निवासी कागरौल जिला आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक श्री बाबूलाल थानाधिकारी थाना सदर को मुखबिर से सूचना मिली कि NH-3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों में पशुओं को बड़ी संख्या में निर्दयता के साथ भर कर कटने के लिए परिवहन किया जा रहा है जिस पर थानाधिकारी थाना सदर ने एक पुलिस टीम बना कर हाईवे पर नाकाबंदी करवाई, नाकाबंदी के दौरान पांच आयसर कैन्टर गाडियों में ठूंस- ठूंस कर पैर बांध कर क्रूरतापूर्वक निर्दयता से भरी हुई 64 भैंस जीवित के मय 5 आरोपीगण असलम पुत्र इस्लाम जाति मुसलमान निवासी इटायपाड़ा पुराना शहर धौलपुर, अशरफ अली पुत्र मोहम्मद अंसार जाति मुसलमान निवासी मोहल्ला टोला वार्ड नंबर 2 शमशाबाद जिला आगरा, वसीम पुत्र नत्थू जाति मुसलमान निवासी मिरजापाडा सादाबाद जिला हाथरस, शकीर पुत्र पप्पू पठान निवासी कागरौल जिला आगरा व सलीम पुत्र शमसू जाति मुसलमान निवासी कागरौल जिला आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह उप निरीक्षक श्री रामकेश मीणा थानाधिकारी थाना सैंपऊ को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि NH-123 राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 गाडियों में पशुओं को निर्दयता के साथ भर कर कट्टी के लिए लेकर परिवहन किया जा रहा है जिस पर थानाधिकारी थाना सैंपऊ ने एक पुलिस टीम बना कर हाईवे पर नाकाबंदी करवाई, नाकाबंदी के दौरान एक आयसर कैन्टर नम्बर 2 गाड़ियों में ठूंस- ठूंस कर पैर बांध कर क्रूरतापूर्वक निर्दयता से भरी हुई 24 भैंस जीवित के मय 2 आरोपी सलीम पुत्र शेर मौहम्मद जाति मुसलमान निवासी कोटला पुराना शहर धौलपुर थाना कोतवाली व बन्टू पुत्र मकबूल जाति कुरैशी मुसलमान निवासी मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत अपराध करने वालों के विरुद्ध जिले में इसी प्रकार सख्ती जारी रहेगी।
