वैश्य समाज धार ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत कपड़े की थैली बांटने का लिया संकल्प | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

वैश्य समाज धार ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत कपड़े की थैली बांटने का लिया संकल्प | New India Times

मध्यप्रदेश की 25 में से लगभग 20 हजार पंचायतों में वैश्य समाज पहुंच चुका है। हमें संगठित होकर गरीबों की मदद करना चाहिए। हमें स्वच्छ भारत अभियान, नगर को प्लास्टिक मुक्त करना, पौधारोपण, पर्यावरण, स्वास्थ, शिक्षा आदि पर लगातार काम करना है, यह बात वैश्य महासम्मेलन की गुरुवार को घाटाबिलौद नगर में हुई घाटाबिलौद इकाई की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी ने कही। उन्होंने कई क्षेत्रों में कार्य कर आगामी समय में वैश्य समाज के अधिक से अधिक सदस्य बना कर संगठन को मजबूत करने के साथ साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित करना व नगर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिये कपड़े की थैली का वितरण करने का संकल्प लिया। जिसके बाद नगर में वैश्य समाज के केतन खंडेलवाल को आजीवन सदस्यता दिलाई गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री महेश चंद्र माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष विट्ठल गर्ग, नगर अध्यक्ष विकास मोदी, श्याम मंगल लेबड, संजय मोदी, केतन खंडेलवाल, भगवानदास अग्रवाल, अनिल मामा जी के साथ बड़ी संख्या में वैश्य समाज के सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.