अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के बीच शिरपुर तहसील थाना प्रभारी अभिषेक पाटील ने मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश के एक अवैध हथियार तस्कर को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की देर शाम विधानसभा चुनाव की पार्श्वभूमि पर सांगवी पुलिस मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की परिवहन जांच सीमा समीप बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर जांच पड़ताल कर रहे थे इसी बीच थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल को खुफिया तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के वरला तहसील के उमरड़ी के गांव निवासी सतनाम सिंह मेहर सिंह तनुजा मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिरपुर धुले ज़िले में गैरकानूनी देसी रिवाल्वर की तस्करी कर बिक्री के इरादे से महाराष्ट्र आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 46-एमबी 66993 को जांच चौकी समीप धर दबोचा, तनेजा की तलाशी लेने पर एक पिस्टल मैगजीन और चार बुलेट के साथ बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अधिकारी अभिशेक पाटील के नेतृत्व में पो.स.ई.वारे, पो.हे.कॉ.लक्ष्मण गवळी, संजय देवरे, महेंद्र वानखेडे, जगन गावीत, पो.ना. संजीव जाधव, पो.कॉ.योगेश दाभाडे, गोविंद कोळी आदि ने अंजाम दिया है।
