राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जाजोद में की जन सुनवाई | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जाजोद में की जन सुनवाई | New India Times

राजस्थान शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को ग्राम धानणी, जाजोद में जन सुनवाई कर ग्रामीणों के अभाव अभियोगों का त्वरित निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का निराकरण करना राज्य सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मेरी माई बाप है, उन्होंने मुझे जिस मुकाम पर पहुंचाया है तो यह मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं भी उनके सुख-दुख में काम आऊं।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री को विद्युत, पेयजल, खेल सुविधाओं का विस्तार करने, विद्यालयों के क्रमोन्नति, ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में, विद्यालयों के भवनों के संबंध में जो प्रार्थना पत्र दिए हैं, उनका हर संभव निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा राज्यमंत्री डोटासरा ने बताया कि मैं जब भी सीकर क्षेत्र में आता हूं तो जनसमस्याओं को सुनता हूं तथा जयपुर प्रवास के दौरान अपने आवास पर प्रातः 8:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक तथा सचिवालय में सायं 4:00 बजे से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.