विश्व पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर समाचार पत्रों के पंजीयक के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विश्व पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर समाचार पत्रों के पंजीयक के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पत्रकारों को समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पंजीयन कराने के संबंध में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने बाले पत्रकार साथियो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।और संबंधित अधिकारी समय पर उपलब्ध नही रहते हैं एवं समाचार संकलन में भी अधिकारी सहयोग नहीं करते ऐसी समस्याओं को लेकर ही महासंघ द्वारा शुक्रवार 11सितम्बर को दोपहर12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।महासंघ के पीडी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष विश्व पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश,देवन्द्र नाथ चतुर्वेदी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समस्याओं से पत्रकार साथी परेशान होते हैं हमारी मांग है कि अगर लोक सेवा केंद्र द्वारा बनाए गए नियमों के तहत आवेदन का निराकरण किया जाए तो उचित होगा क्योंकि पत्रकारों को बार-बार कार्यालय में स्वयं उपस्थित नहीं होना पड़ेगा आवेदन पर कार्यवाही के लिए आवेदक से स्वप्रमाणित दस्तावेज के तहत आधार कार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों को आवश्यक रूप से संगलन करने के लिए कहा जा सकता है और निराकरण होने के बाद आवेदन लोक सेवा केंद्र की विंडो से आवेदक द्वारा प्राप्त किया जा सकता है इससे आपके द्वारा अधिकृत अधिकारी को अपने अन्य दायित्वों के निर्वहन में आसानी होगी बल्कि पत्रकारों को बार-बार जिला कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
रवि बाबुल बृजेश चतुर्वेदी तोलाराम सावरे सुनील जैन राजेन्द्र झा विजय खंडेलवाल अनिल सिंह राजपूत महेश भटनागर सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.