गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे के पास अज्ञात शख्स का धमकी भरा फोन आया। अज्ञात शख्स बोला कि “मैं भारत को उड़ा दूँगा और पाकिस्तान से बोल रहा हूं।”
अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने बताया कि उनके पास 9083465148 नंबर से एक कॉल आया, उसने बोला कि मैं एटीएम हेड के हेडक्वाटर से बोल रहा हू और आपका एटीएम बंद हो गया है। अगर खुलवाना है तो अपना एटीएम व आधार नंबर बताओ तब वह चालू होगा। जब अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने पूछा की तुम जिस जगह से बोल रहे हो तो अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूँ और मैं तुम्हारे भारत को उड़ा दूँगा।
