रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत रत्न दलितों के मसीहा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मेघनगर बस स्टैंड के पार्क या साईं चौराहे या अन्य जगह लगाने के लिए जय भीम जागृति समिति द्वारा नियम अनुसार सारे दस्तावेज काफी वर्षों से जिला कलेक्टर कार्यालय में अनुमति के लिये दे रखे हैं लेकिन आज तक अनुमति नहीं दिये जाने से मेघनगर अनुसूचित जाति की महिला एवं पुरुषों ने आक्रोशित होकर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया के पास उनके कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर प्रतिमा लगाने की अनुमति की मांग की। क्षेत्रीय विधायक वीर सिंग भूरिया ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि बहुत जल्दी प्रतिमा स्थापित की जाएगी मैं तुम्हारे साथ हूं।
