मप्र उपचुनाव: ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के मामले में भिंड कलेक्टर, एसपी के साथ साथ 19 अधिकारियों को हटाया गया | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT; ​
मप्र उपचुनाव: ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के मामले में भिंड कलेक्टर, एसपी के साथ साथ 19 अधिकारियों को हटाया गया | New India Timesईवीएम मशीनों में गडबडी की कांग्रेस के शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने भिंड जिला के कलेक्टर, एसपी और अन्य 19 अधिकारियों को हटाया का निर्देश दिया है जिस पर कार्रवाई करते हुए इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।​
मप्र उपचुनाव: ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के मामले में भिंड कलेक्टर, एसपी के साथ साथ 19 अधिकारियों को हटाया गया | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भिंड कलेक्टर टी इलैया राजा और जिले के एसपी अनिल सिंह के साथ ही जिले के 19 अधिकारियों को भी हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उपयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी पर प्रदेश भर में हंगामा मच गया है। कांग्रेस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी।गडबडी का मामला सामने आने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।​मप्र उपचुनाव: ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के मामले में भिंड कलेक्टर, एसपी के साथ साथ 19 अधिकारियों को हटाया गया | New India Timesज्ञात हो कि शुक्रवार को वीवीपीएटी मशीन के डेमो के दौरान मशीन से बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने के बाद कुछ पत्रकारों ने मुद्दा उठाया था कि पहली बार कमल क्यों आया। जिसके बाद मामला गर्माया हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने इस बीच पत्रकारों को जेल में बैठाने की धमकी भी दी थी जिसका वीडियो वायरल हो गया था। हालांकि शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई पेश की है।

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा सब ठीक है, वीवीपेट निष्पक्ष है। सलीना सिंह ने कहा वीवीपेट निष्पक्ष है, मशीन टेम्पर नहीं हो सकती। कल अटेर विधानसभा क्षेत्र में मशीन का केवल डेमो हुआ था।मॉकपोल अलग से होगा। मशीनें ठीक ठाक हैं इनसे छेड़छाड़ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा मामले को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लिया है हमने इसकी जानकारी भेजी है। मामले में नेता प्रतिपक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने और मशीनों की जांच कराने की मांग की है। मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में है।

By nit

One thought on “मप्र उपचुनाव: ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के मामले में भिंड कलेक्टर, एसपी के साथ साथ 19 अधिकारियों को हटाया गया”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.