डकैती की योजना बनाते हुए 5 शातिर बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

डकैती की योजना बनाते हुए 5 शातिर बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा असामाजिक तत्वों एवं गुंडों बदमाशों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री युसूफ कुरैशी के दिशा निर्देशन् एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जोन-3 श्री प्रशान्त चौबै एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर पुलिस ने बीती रात डकैती की योजना बना रहे 05 सक्रिय बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

कल दिनांक 10/09/19 की देर रात्रि हीरानगर पुलिस को क्षैत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई कि कुछ हथियारबंद बदमाश आईटीआई ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर बैठकर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस दल द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी व मौके पर ही वारदात की योजना बनाने में मशगूल पांच आरोपियों 1- नितिन पिता रमेश सुनहरे उम्र 19 साल नि 39/2 अर्जुन गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर, 2- विक्की पिता बाबूलाल सुर्यवंशी उम्र 21 साल नि अर्जुन गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर, 3- अशुंल पिता रामनरेश कश्यप उम्र 18 साल नि 15/2 अर्जुन गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर, 4- प्रियांशु पिता सुनिल भाटी उम्र 20 साल नि 36/2 गणेश नगर इंदौर तथा एक नाबालिक किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये बदमाशों से एक तलवार, 04 चाकू व 03 मोबाईल फोन जप्त हुए हैं। जप्त किये गये मौबाईल फोन बदमाशों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से लूटे हुये होने की आशंका है जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 631/19 धारा 399, 402 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पकड़े गये सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं जो पूर्व में भी लूट जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं व उक्त आरोपियों पर शहर के विभिन्न थानों में लूट व चोरी के अपराध दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंद्ध में भी गहन पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य अपराधों के खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.