सरसी बाई धर्मशाला व अन्य जगह किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा: एसडीएम पराग जैन | New India Times

रहीम शेरानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:सरसी बाई धर्मशाला व अन्य जगह किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा: एसडीएम पराग जैन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में शासकीय एवं आदिवासियों की जमीनों को हथियाने का जो खेल भू माफियाओं द्वारा लंबे समय से खेला जा रहा है उसी को लेकर मेघनगर के जागरुक पत्रकारों ने एक मुहिम चला रखी है।
नगर व क्षेत्र की बेशकीमती जमीनों, दुकानों, धर्मशाला से लेकर धार्मिक स्थानों पर भी भू माफिया धर्म के ठेकेदार बन कर करोड़ों की जमीनों पर कब्जा कर कुंडली मारकर बैठे हैं।
इसी तरह नगर की सर्वे नंबर 5,35 ए मंडी नजूल राजस्व के रिकॉर्ड में शासकीय जमीन बताई जा रही है, उस जमीन को भी किसी कोयला व्यापारी द्वारा अपनी बताकर वहां बीम कॉलम खड़े करने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए जिससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं।
इस विषय को लेकर एसडीएम व नगर परिषद सीएमओ से पत्रकारों ने चर्चा की तो बताया गया कि इस तरह के मामलों को हम संज्ञान में लेकर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस सूचना पत्र जारी कर तत्काल हटाने के लिए कार्यवाही कर रहे हैं। बारिश होने से थोड़ा विलंब हो रहा है लेकिन अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.