दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ जिला के थाना जेठवारा क्षेत्र में रंजिश को लेकर दबंगों ने एक पत्रकार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी समाचार लिखे जाने तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार मनीष श्रीवास्तव को दबंगों ने पत्रकारिता व पारिवारिक खुन्नस लेकर आज सुबह 8 बजे पूरे सुखदेव थाना जेठवारा में जमकर मार रहे थे कि उसी समय बड़े भाई अपनी बेटी सुभाषिनी श्रीवास्तव को लेकर स्कूल जा रहे थे जो कि टीचर है तो रुककर अपने भाई पत्रकार मनीष श्रीवास्तव को छुड़ाने की कोशिश की तो दबंगों ने मार कर राजेन्द्र श्रीवास्तव को भी लहूलुहान कर दिया और महिला महिला टीचर को भी नहीं बख्शा। शोर मचाने पर परिवार के और लोग दौड़े तो दबंगों ने उनको भी जमकर मारा-पीटा।

मार खाने के दौरान घर वाले भागकर छुड़ाने के लिए गए तो मुकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रुद्रभान श्रीवास्तव सहित कई लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं जिन्हें बाघराय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले के सभी आरोपी समाचार लिखे जाने तक पुलिस की पहुंच से दूर थे।
पत्रकार मनीष श्रीवास्तव की हालत काफी खराब स्वरूपरानी रेफर किया गया है।
वहीं जेठवारा इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है, तहरीर मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जायेगी। सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया गया है।
