लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी में आये दिन लगा रहता है ताला | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी में आये दिन लगा रहता है ताला | New India Times

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी कार्यालय में हमेशा ताला पड़ा रहता है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हेडपंप एवं नलजल योजना बंद पड़ी हुई है और लोग दूषित पानी पीने के लिये मजबूर हैं जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है ।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी में आये दिन लगा रहता है ताला | New India Times

प्राप्त जानकारी अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी कार्यालय में पदस्थ एस डी ओं प्रांजलि राय देवरी कार्यालय में पदस्थ होने के बावजूद यदा-कदा सप्ताह में एक बार ही नजर आती है क्योंकि सागर में निवासरत होने के कारण सप्ताह में मंगलवार को ही कार्यालय में नजर आती है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के हेड पंप एवं नल जल योजना ठप पड़ी हुई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवरी में आये दिन लगा रहता है ताला | New India Times

अनेकों हेड पंप तो बंद पड़े होने के कारण जब ग्रामीण क्षेत्र के लोग शिकायत के निकाले पहुंचते हैं तो हमेशा ताला पड़ा होने के कारण मायूस होकर वापस आना पड़ता है जहां एक ओर एसडीओ के ना आने के कारण कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहते और हमेशा ताला पड़ा रहता है वहीं दूसरी ओर हफ्तों हेड पम्प खराब होने के कारण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है जबकि ठेकेदार द्वारा ग्राम में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने के लिए गांव की सीसी रोड हो का उखाड़कर लाइन डाली गई जिसे ठेकेदार द्वारा सीसी रोड की मरम्मत न करने के कारण ग्रामीणों में बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है इस तरह विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजना भगवान भरोसे चल रही हैं ।

इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डी ई सागर से बात की तो उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई और बोले कि मैं एस डी ओ से बात करता हूं इसके बाद पूरी जानकारी दे पाउँगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article