जितेन्द्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
हरदा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति किरणलता केरकेट्टा के निर्देशन में जिला हरदा के समस्त थाना/चोकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, गुण्डा- बदमाशों पर लगाम लगाने एवं भयमुक्त वातावरण बनाने एवं अपराधों की रोकथाम के लिये 30.03.17 को गुंडा अभियान चलाया गया।
अभियान में कुल 32 गुंडों को पकड़कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कीईगई। जिसमें थाना हरदा से 10 गुंडों, थाना टिमरनी से 10 गुंडों, थाना सिराली से 5 गुंडे एवं थाना हंडिया से 7 गुण्डों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा की गई गुंडा अभियान की कार्यवाही से जनता में हर्ष व्याप्त है, वहीं असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ छाया हुआ है। हरदा पुलिस विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
