यादव महासभा की बैठक संपन्न। नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

यादव महासभा की बैठक संपन्न। नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी | New India Times

देवरी विकासखण्ड के ग्राम बीना में यादव महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र में सभा के संगठन पदाधिकारियों की बैठक एवं श्रीकृष्ण जन्मअष्टमी पर्व के आयोजन सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में यादव महासभा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णकुमार यादव, उपाध्यक्ष बृजभान यादव नगर अध्यक्ष कमलेश यादव, गजराज यादव, परमानंद यादव, महेश यादव, अनिल यादव, नीलेश यादव, ब्रजेन्द्र यादव, संदीप यादव, राकेश यादव सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के उपरांत ग्राम बीनाएवं रीछई में कृष्ण जन्म अष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

नगर धूमघाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी
विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

यादव महासभा की बैठक संपन्न। नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी | New India Times

श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर देवरी नगर के विभिन्न श्रीकृष्ण मंदिरों, संस्थानों में सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वही घरों में पूजा अर्चना एवं अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन कर दही, पंचामृत, माखन एवं पंजीरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

यादव महासभा की बैठक संपन्न। नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी | New India Times

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय एवं रायल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर नन्हे मुन्नों को राधा एवं कृष्ण के वेशभूषा में तैयार कर नगर के मुख्य मार्ग से झांकी निकाली गई।
नगर की गलियों एवं चौराहों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चे देर रात्रि तक जोर अजमाइश करते रहे। पावन पर्व पर नगर के मंदिरों में भगवान को झूला झुलाने एवं पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.