हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद सीतापुर के जनपदीय निर्वाचन के लिये जिलाध्यक्ष पद के लिए संदीप यादव अध्यक्ष इकाई मछरेहटा तथा जिला मंत्री के लिए बेहटा के मंत्री नित्यानंद अग्निहोत्री प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। इस प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद -सीतापुर का निर्वाचन 30 अगस्त को किया जाएगा जिसमे शिक्षक-शिक्षिकायें अपना मत दे सकेंगे। जब इन दोनों प्रतिनिधियों से बात की गई तो इन्होंने बताया कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि शिक्षक व संगठन की गरिमा को अक्षुण बनाये रखना। इस घोषित कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह का आशिर्वाद भी लिया।
इस अवसर पर दिनेश मिश्र, चंद्र शेखर द्विवेदी, अर्जित चौहान, राजेन्द्र सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, सुशील पांडेय तथा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
