सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा भाईंदर महानगरपालिका द्वारा आयोजित “महापौर मेराथन-2019” के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान भाईंदर (पश्चिम) से फ्लाइओवर ब्रिज पार करते हुए गोल्डन नेस्ट (स्वातंत्रवीर सावरकर सर्कल) से पुनः नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान तक 5 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए मीरा-भाईंदर के स्पेशल क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय हाथ में तिरंगा गुब्बारा आसमान में लहराते हुए दौड़ लगाई साथ में हैं थाणे (ग्रामीण) पुलिस अंतर्गत नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम भालसिंह, रीडर पी. आई. हेड कॉस्टेबल संजय पाटील, गोपनीय शाखा के पुलिस हवलदार झानझे मेजर, बंगे, मीरा-भाईंदर व काशीमीरा क्षेत्र के ट्रैफिक सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक पोटे आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
