पूरे देश में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सामाजिक संस्था भारत सेवा न्यास हुई सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

पूरे देश में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सामाजिक संस्था भारत सेवा न्यास हुई सम्मानित | New India Times

सामाजिक क्षेत्र में अपने विभिन्न प्रकल्पों के साथ पूरे भारत वर्ष में सेवा भाव से काम कर रही सामाजिक संस्था भारत सेवा न्यास को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए डिजायर टू सकसीड ऑर्गेनाइजेशन ने अपने वार्षिक समारोह में सम्मानित किया। संस्था ने अपना वार्षिक समारोह होटल गणपति पैलेस में आयोजित की जिसमें संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे अपने कार्यक्रमों के बारे में बताया। भारत सेवा न्यास की तरफ से संस्था के अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव को बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, भागवत आचार्य विष्णु भारद्वाज एवं श्री गजेंद्र शर्मा ने शाल ओढ़ा कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव ने डिजायर्ड टू सकसीड संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री पाण्डव ने कहा कि समाज में एक दूसरे के सहयोग के बिना कोई कार्य संभव नहीं होता है। डीटीएस संस्था के सहयोग को भारत सेवा न्यास हमेशा तैयार रहेगा। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, भागवत आचार्य, विष्णु भारद्वाज, पंडित गजेंद्र शर्मा, डिजायर टू सकसीड संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकाश राघव, इंजीनियर बने सिंह राघव, राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, पवन, रवि बाबा, ब्रजलता, राजू शर्मा, अभिषेक तिवारी, पूनम शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, पृथ्वी चौधरी, चेतन, लव कुश, आरती, उदित शर्मा, कंचन शर्मा, रेहान शकील आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.