15 लाख 90 हजार की स्प्रिंट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, वाहन समेत 86 लाख 83 हजार की सामग्री जब्त | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

15 लाख 90 हजार की स्प्रिंट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, वाहन समेत 86 लाख 83 हजार की सामग्री जब्त | New India Times

शिरपुर तहसील ग्रामीण थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल ने बुधवार को लाखों रुपये की चोरी छिपे अवैध रूप से बिक्री के लिए जा रही स्प्रिट को ट्रक समेत बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने करीब 15 लाख 90 हजार की स्प्रिट से भरे दो टैंकरों समेत एक बलेरो जीप जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने दो टैंकर में करीब 60 हजार लीटर स्प्रिट को चोरी करते समय चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है, उत्तर प्रदेश के दो वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया वही पर शिरपुर के दो स्थानीय अपराधी फरार होने में कामयाब हो गए हैं।

शिरपुर तहसील द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल को गुप्त सूत्रों द्वारा सूचना मिली कि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा जांच चौकी हाड़ाखेड स्थित एक सुनसान स्थान पर टैंकर क्रमांक यूपी 15 डिटी 5992 एवं यूपी 15 डिटी 5993 से भरी स्प्रिट अवैध रूप से शराब निर्माण हेतु एक खेप शिरपुर आने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और सुबह पेट्रोलिंग करते हुए चेकपोस्ट समीप मुखबिर की सूचना के अनुसार दो टैंकर संदेहास्पद दिखाई दिये, टीम ने छापेमारी कर 5 प्लास्टिक के ड्रम खाली 200 लीटर के ड्रम तथा एक ड्रम जिसमें 200 स्प्रिट बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने स्प्रिट का मूल्य 15 लाख 90 हजार रुपये बताया है और इसी तरह दो टैंकर एक जीप ड्रम समेत अन्य सामग्री मिलाकर 86 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है। तहसील पुलिस ने वाहन चालक गुरुप्रीत महल सिंह निवासी नवापुर तहसील नगीना ज़िला बिजनौर, संजीव कुमार श्री राजवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी ज़िला मेरठ तथा स्थानीय प्रमोद गोस्वामी तथा पिंटू भील को चोरी-छिपे स्प्रिट खरीदने और कच्ची शराब बनाने अवैध तरीके से खरीदी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस दबिश को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबल, एसडीपीओ रवींद्र सोनवणे के निर्देशन में थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील, पीएसआई टिकले, पुलिस कर्मी जाधव, शेख आदि ने धर दबोचा है। वहीं पर शिरपुर के स्थानीय दो अपराधी अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.