अज्ञात कारणों से विवाहित महिला ने नाले में छलांग लगा कर की आत्महत्या | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अज्ञात कारणों से विवाहित महिला ने नाले में छलांग लगा कर की आत्महत्या | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना कैसरगंज अंतर्गत पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने कटी नाले में छलांग लगा दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कैसरगंज थाना क्षेत्र के कटी नाले में नसरीन (38) वर्षीय पुत्री अतीक खां निवासी मोहल्ला चौक जरवल थाना जरवलरोड की शादी कैसरगंज थाना क्षेत्र के कुडौनी गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते नसरीन ने सोमवार दोपहर को कटी नाले में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर जरवलरोड और कैसरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज संजय सिंह ने बताया कि नाले के पास से महिला का पर्स बरामद हुआ है जिसमें अल्प्राजोलम की गोलियां पाई गई हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.