अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा के नेत्रत्व में गाजियाबद महिला कांग्रेस और अल्पसंख्यक कांग्रेस ने लगातार तीसरे दिन ग़ाज़ियाबाद शहर में कविनगर, पटेल नगर, इंदरपुरम और राजेंद्र नगर पर अलग अलग स्थानों पर कैम्प लगाकर उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी विधान मंडल दल के नेता नसीब पठान ने शामिल होकर समर्थन में हस्ताक्षर कर उन्नाव की बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई। नसीब पठान साहेब के साथ सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना भरपूर समर्थन दिया।

हस्ताक्षर कराते हुए महानगर श्री नसीब पठान ने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और अपराधिटके हौसले बुलंद है बच्चियो के साथ बलात्कार करने वाले रक्षसो की सरकार बचाने की कोसिस करती हुई दिखाई देती है नसीब पठान ने कहा कि सरकार से माँग करते है कि बच्चियों की सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए जाए।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा जी और नसीम खान ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस लोगोंकि भलाई के लिए काम करती है और हम कांग्रेसी प्रियंका जी के नेत्रत्व में जनहित और महिला सुरक्षा के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सलीम सैफ़ी जी, कांग्रेसी नेता बाबु राम शर्मा जी, के गुप्ता जी, ज़िला अल्पसंख्यक महामंत्री आसिफ़ सिद्दीक़ी, ज़िला महामंत्री मास्टर रिज़वान, रजनीश त्यागी जी, शान मोहम्मद, राजकिशोर, दब्बू, फ़राद खान, सुरेस यादव, आसमा बेगम, राधा शर्मा, ज़िला प्रवक्ता समीर अली और फ़ारूक़ अली आदि रहे।
