पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

श्री सतनामी संत रविदास समाज जन कल्याण संस्था इन्दौर द्वारा प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मिलन महल गार्डन धार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमराज राठौर भूतपूर्व इंजीनियर नर्मदा विकास प्राधिकरण पुनासा डेम खण्डवा, श्री डॉ. प्रमोद अर्गल प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी बड़नगर उज्जैन उपस्थित हुए। 
सतनामी संत रविदास समाज जन कल्याण संस्था द्वारा समाज के ऐसे प्रतिभावान बच्चों को अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने पर व अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही कुछ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जय भीम सामाजिक उत्थान समिति खचरोदा द्वारा श्री सतनामी संत रविदास समाज जन कल्याण संस्था अध्यक्ष श्री गणेश परमार को 1100 रू. आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में जय भीम सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष कमल गुर्जरवाडिया ने कहा कि समाज को जागरूक व संगठित कर रचनात्मक कार्य करते हुए सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के बच्चों का मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा का प्रसार -प्रसार करना इसके साथ ही सामाजिक गलत रूढ़ियों एवं रिति- रिवाजों को समाप्त करते हुए सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर जारी रखना आदि अनेक विषयों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गणेश परमार, उपाध्यक्ष विजय ऐरविया, सचिव कैलाश चौहान, कोषाध्यक्ष रोहित परिहार, मीडिया प्रभारी संजय चौहान, सदस्य सचिन परमार, संजय परमार, राकेश परमार, राजेश जाटवा, सुरेश गुर्जर, लाखन पंचरंगिया, संजय नरवरिया, पप्पू परमार, शिव चौहान, श्याम परिहार, कालूसिंह सोलंकी सहित अन्य समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jay Bhim