मॉडल स्कूल में बालकों के संरक्षण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मॉडल स्कूल में बालकों के संरक्षण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | New India Times

आज के परिदृश्य के अनुसार समाज में बढते अपराधों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की आवश्यकता है। इससे संबंधित मुद्दों पर आज शासकीय मॉडल विद्यालय तिरला मेंं लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अन्तर्गत बालकों की सुरक्षा एवं अधिकार के बारे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जिला काउंसलर ज्योति पाल, बाल संरक्षण अधिकारी श्री बलराम ठाकुर, कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य श्रीमती अंजना तोमर व मॉडल स्कूल प्रमुख श्री राजेश पाटीदार मौजूद रहे।
ज्योति पाल ने समस्त छात्र -छात्राओं को लैंगिग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अन्तर्गत बालकों की सुरक्षा एवं अधिकार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई और साथ ही सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गई ।सभी बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दी और अपनी सुरक्षा किस प्रकार करना चाहिए व अपराधों से बचने का प्रयास करना होता है ।यह जानकारी जिला काउंसलर ज्योति पाल द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया।
लाडो अभियान के तहत भी जानकारी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक रूपवंति डावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा वैघ, श्रीमती काली मुकाती, श्रीमती नात्थू वानखेड़े, श्रीमती कान्ता परमार, श्रीमती जमना पटेल, ज्योति पाटीदार, सपना परमार का सहयोग सराहनीय रहा ।इसके साथ ही शा. मॉडल स्कूल व कन्या शिक्षा परिसर का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

By nit