महाराष्ट्र के धुले में माॅब लिंचिंग: बहुसंख्यक समुदाय की लड़की से बातें करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के दो किशोरों की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के धुले में माॅब लिंचिंग: बहुसंख्यक समुदाय की लड़की से बातें करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के दो किशोरों की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज | New India Times

आइसक्रीम पार्लर में अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवक के बहुसंख्यक समुदाय की लड़की से बातें करने और उसको आइस क्रीम खिलाने से नाराज होकर हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो युवाओं की जमकर पिटाई की और अधमरा हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ितों की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस थाने में बजरंग दल के संजय शर्मा सहित अन्य पांच लोगों के विरुद्ध बबलू अहमद कलीम ने जाति धर्म पूछकर जान से मारने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर थाना निवासी बबलू अहमद तथा उसके मित्र समीर शब्बीर खाटीक के साथ वे गुरुवार की देर शाम को शहर स्थित पांच वी ग़ली में एक आइसक्रीम पार्लर पर एक महिला समेत एक किशोरी के साथ आइस क्रीम खा रहे थे व, इस दौरान बिल का भुगतान करने के बाद महिला व लडक़ी के जाने के बाद आइस क्रीम पार्लर में बैठे 6 व्यक्तियों ने उनसे नाम व धर्म पूछा इसके बाद गाली गलौच कर बहुसंख्यक समाज की लड़की से बातचीत करता है कहकर मारपीट की इसके बाद बाइक पर जबरन बिठाकर पांजरा चौपाटी पर ले गए वहां पर सब के सामने खून निकलने तक मारपीट की इसके बाद महामार्ग स्थित बिलाड़ी ले गए वहां पर अधरमरा होने तक पिटाई करने के बाद पारोला रोड किनारे सड़क पर फेंक कर हमलावर फरार हो गए।

पीड़ितों ने आजाद नगर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश आहिर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिसमें पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर में जाकर सीसीटीवी फुटेज जप्त कर पीड़ितों को दिखाया तो मारपीट करने के आरोप में संजय शर्मा, पंकज धातरक, धनंजय चौधरी, लोकेश बडगूजर तथा अन्य अज्ञात हमलावरों को नामजद आरोपी किया है। घटना को लेकर कुछ समय तक शहर में तनाव निर्माण हो गया था लेकिन पुलिस ने समय पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा है जिस पर अनेक संगीन आरोप पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।

By nit

One thought on “महाराष्ट्र के धुले में माॅब लिंचिंग: बहुसंख्यक समुदाय की लड़की से बातें करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के दो किशोरों की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article