मुकीज खान/अबरार अहमद, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा बड़ी ही लापरवाही देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि वादि को लेने के लिए पुलिस ने प्रतिवादी को ही भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार फिरदोस नगर निवासी पत्रकार विक्रांत रेड्डी और ऐश बाग निवासी कमलेश विश्वकर्मा द्वारा अरेरा कालोनी में ओम साईं मेडिको संचालित किया जा रहा था लेकिन आपसी विवाद के कारण लगभग 4 महीनों से मामला थाना हबीबगंज में चल रहा है जिसकी जांच की जा रही है। विक्रांत रेड्डी ने NIT सावांदाता से बात करते हुये आरोप लगाया कि कल दिनांक 06/07/2019 को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सब इंस्पेक्टर राहुल राय ने फोन कर थाने आने के लिए कहा लेकिन उस वक़्त मैं सिविल कोर्ट में था जिसकी वजह से समय पर नहीं पहुंच सका। फिर दोबारा 2 बज कर 40 मिनट पर फोन किया तो मैंने कहा कि मेरी गाडी खराब हो गई है तो उन्होंने कहा की अपना लोकेशन बताओ में खुद लेने आ रहा हूँ, लेकिन खुद न आकर उन्होंने मेरे मुखालिफ पार्टी को ही भेज दिया। जबकि मैं दिनांक 12/03/2019 को माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि यह कमलेश सिंह विश्वकर्मा कभी भी मेरे साथ कोई गंभीर घटना घटित कर सकते हैं लेकिन उसके बावजूद इन्हों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब स्वाल यह उठता है कि अगर इनके साथ कोई घटना घाटित होती तो इस का ज़िम्मेदार कौन होता? जब इस तरह का व्यवहार एक पत्रकार के साथ किया जा रहा है तो आम जनता का क्या होगा? जब इस सम्बंध में NIT संवादाता ने हबीबगंज थाना प्रभारी एस.पी. सक्सेना से बात की तो उनका कहना था कि इस तरह से कैसे हो सकता है, वह गलत पर्ज़नटेशन दे रहे हैं।
