संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजु मीणा के आह्वान पर शुक्रवार को संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह गौतम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस ज्ञापन मेें अतिथि शिक्षक विगत 10-12 वर्षो से शासकीय स्कूलों में अपनी सेवाएं देते आ रहे है, और विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने वचन-पत्र मेें अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वचन दिया था। सभी अतिथि शिक्षकों ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सहयोग प्रदान किया था, किन्तु सरकार के वचन-पत्र के अनुसार 90 दिनों में अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाना चाहिए था पर नही किया गया है ।और वर्तमान सत्र 2019-20 अतिथि शिक्षकों की ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की भर्ती शासकीय स्कूलों में किया जाना है, ऑनलाइन प्रक्रिया से वर्षो से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को वरीयता व प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाए और कांग्रेस पार्टी के वचन-पत्र के अनुसार अतिथि शिक्षको को नियमित किया जाए ।इन सभी मांगो को लेकर कांग्रेस कार्यालय धार पर धरना प्रदर्शन किया और मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है ।इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुशंसा पत्र भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी जाधव वर्मा,तिरला ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा,धार ब्लॉक नईम शेख, मुकेश चौधरी, कमलेश गिर, अरविंद, कुलदीप पाटीदार, अजय सोलंकी, अजय मारू,मोहन ठाकुर,अभय अचाले,आशीष, सदाशिव डोड, शुभम शर्मा, वकार एहमद, गोविंद डावर, प्रहलाद भूरिया,संदीप पटेल, मालसिंह वास्केल,विमल लववंशी आदि अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे ।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article