मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रूग्णालय के प्राध्यापक तथा सहयोगी प्राध्यापक डॉक्रों के द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने की बार-बार प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख आगामी 17 अप्रैल 2017 को मंत्रालय मुंबई की इमारत पर विरूगिरी आंदोलन करने की चेतावनी एक ज्ञापन द्वारा भ्रष्टाचार निर्मूलन मानव अधिकारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम मधुकर कामठे ने दी है। यह ज्ञापन उन्होंने राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी सौंपी है।
मिली जानकारी के मुताबिक वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता से 2 मार्च 2015, 17.7.2016 को कामठे ने उक्त मामले की शिकायत की थी और साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में 3.11.2016 को शिकायत दी थी। इस संदर्भ में उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से एक पत्र भी 19.11.2016 को प्राप्त हुआ। इसके बाद भी श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रूग्णालय के प्राध्यापक तथा सहयोगी प्राध्यापक डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।सइस लिए अब कामठे ने मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मंत्रलय पर विरूगीरी आंदोलन करने की जानकारी दी है। इस ज्ञापन की प्रतिलिपी उन्होंने जिलाधिकारी, पुलीस अधीक्षक, पुलीस आयुक्त मुंबई, वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता को भी सौंपी है।
आरोप है कि श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रूग्णालय यवतमाल के प्राध्यापक व सहयोगी प्राध्यापक सरकारी सेवा में कार्यरत होते हुए गैरकानुनी रूप से अपना निजी डाक्टरी व्यवसाय शहर में कर रहे हैं। साथ ही सरकार ओर से व्यवसाय रोध के रूप में मिलने वाली राशी का लाभ भी ले रहे हैं। इस प्रकार का गंभीर आरोप पुरूषोत्तम कामठे ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लगाई है। इस मामले में उन्होंने दोषीयो पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। इस मांग को लेकर 17 अप्रैल सोमवार दोपहर 2 बजे मुंबई में मंत्रालय की इमारत पर विरूगीरी आंदोलन करने की जानकारी ज्ञापन द्वारा दीईगई है। उन्होंने ने ज्ञापन में कहा है कि जब तक मांगों की पुर्तता नहीं होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
