अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर आज सुबह10 :30 बजे एक यात्री श्रवण चमड़िया ने जब टिकट मांगा और कहा कि भैया टिकट जल्दी से दे दें, गाड़ी प्लेटफार्म पंर लग चुकी है, ऐसा ना हो कि गाड़ी छूट जाए ,तो इस पर टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने कहा कि, हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं बल्कि तुम हमारे नौकर हो। जब इस पर रेल यात्री श्रवन चमड़िया ने कहा कि ,भइया ऐसा क्यों बोल रहे हो ? तो टिकट काउंटर पर टिकट काट रहे कर्मचारी ने कहा कि, क्या इसकी शिकायत तुम डीआरएम से करोगे? गाली देते हुए उसने कहा कि डीआरएम मेरा क्या उखाड लेगा? इस पर श्रवन ने कहा कि भैया ऐसा क्यों बोल रहे हो? तो टिकट काउंटर में टीकट काट रहे कर्मचारी ने शरीर अकराते हुए, शर्ट का बटन खोलते हुए ,उंगली दिखा कर आक्रोश भरे स्वर में धमकी देते हुये कहा कि हम तुम्हें देख लेंगे।सइस प्रकार की जानकारी रेल यात्री श्रवन चमरिया ने NIT संवाददाता को दी है। श्रवन ने कहा कि मैं चेंबर ऑफ कॉमर्स , श्याम बाल मंडल सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि , जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो आम यात्रियों के साथ क्या-क्या होता होगा? उन्होंने कहा कि लाइन में खड़ी अन्य महिला ने भी कही कि इस की यही आदत है। यह ऐसे ही हम लोगों को भी बोलता है।
इसकी शिकायत श्ररवन ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आगे ऐसा ना हो इसलिए रेलवे अधिकारी कुछ करें, नहीं तो हम यात्री इसके विरोध में धरना, प्रदर्शन, एवं आमरण अनशन करेंगे।
इस संबंध में कहलगांव रेलवे स्टेशन प्रबंधक समर कुमार सिंह से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके अलावा डीआराम से बात करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया। लोगों ने मांग की है कि रेल्वे मंत्री सुरेश प्रभु रेल कर्मचारियों पर अंकुश लगाएं।
