भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फकीरचन्द राठौर का असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फकीरचन्द राठौर का असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के जिला प्रभारी फकीरचन्द राठौर का शुक्रवार को उनके निवास थांदला में हृदयाघात से दुखद निधन होने पर आम व खास के साथ भारतीय जनता पार्टी में भी शोक छाया हुआ है। नव निर्वाचित सांसद गुमानसिंह डामोर ने श्री फकीरचंद राठौर के दुखद निधन पर अपने सन्देश में कहा कि वे एक कर्मठ, भाजपा के अनुशासित सिपाही होकर पार्टी के आधार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। थांदला अंचल ही नही पूरे जिले एवं प्रदेश में वे एक कर्मठ पदाधिकारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबुती प्रदान करने में आजीवन जुटे रहे। पार्टी में विभिन्न पदों का भी उन्होन बखुबी निर्वाह किया। जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने भी फकीरचन्द्र राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिये उन्होने जो सेवायें प्रदान करकें पार्टी को जन जन तक पहूंचाने में अपनी भूमिका निभाई वह अविस्मरणीय रहेगी। भाजपा ने आज अपना प्रतिभाशाली कार्यकर्ता खो दिया है। श्री राठौर के दुखद निधन पर भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारियों, सभी मंडलों के पदाधिकारियों सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों के अलावा थांदला के वर्तमान विधायक विरसीग भुरिया, भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया ने भी उन्हे स्मरण करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.