मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज वेल्फेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मुक़ीत खान (खंडवा) ने बताया कि ज़िला हज कमेटी, बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट फरीद अहमद को मध्यप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी में कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। एडवोकेट फ़रीद एहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं तथा भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की सिफारिश पर ही उन्हें ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर का अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने प्रदेश और ज़िले की सभी संस्थानों को भंग कर दिए जाने से ज़िला हज कमेटी भी भंग कर दी गई थी। एडवोकेट फ़रीद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भी ज़िला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति पर हज वेल्फेयर सोसायटी के समस्त पदाकारियों सहित ज़िला हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी आरिफ़ नाज़, हज वेल्फेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, अंजुमन खुददामुल हुजजाज के संरक्षक सैय्यद तिलत तमजीद बाबा मियां, हज वेल्फेयर सोसायटी के ज़िला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, इक़बाल अंसारी हर्फ़ हर्फ़ आइना, रियाज़ुलहक़ अंसारी, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीक़ी आदि ने एडवोकेट फ़रीद एहमद को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनाब मुक़ीत खान का आभार माना है और आशा व्यक्त की है कि एडवोकेट फ़रीद की सेवाओं से हाजियों एवं हज वेल्फेयर सोसायटी को लाभ मिलेगा।
