ईवीएम मशीन को लेकर समाजवादी पार्टी धूलिया ने कलेक्टर आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र ), NIT; ​ईवीएम मशीन को लेकर समाजवादी पार्टी धूलिया ने कलेक्टर आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन | New India Timesसमाजवादी पार्टी की धुलिया इकाई ने ईवीएम मशीन की जांच कराई जाने की मांग को लेकर सोमवार को  जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर ज़िला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सपा ने ज्ञापन में कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 8 अक्टूबर 2013 को सुब्रह्मण्यम स्वामी बनाम चुनाव आयोग मामले के जजमेंट में ईवीएम मशीनोंकके साथ VVPAT सिस्टम का प्रयोग करने को कहा था, परंतु चुनाव आयोग ने धोखा देते हुए केवल 24 जगहों पर VVPAT लगाकर चुनाव कराकर नतीजों को प्रभावित करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उलंघन किया है।​ईवीएम मशीन को लेकर समाजवादी पार्टी धूलिया ने कलेक्टर आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन | New India Timesविरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के महासचिव ज़मील मंसूरी ने कहा कि वोट घोटाले का यह काण्ड हमारे लोकतंत्र पर हमला है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग VVPAT सिस्टम से चुनाव कराने में सक्षम नहीं है तो उसे ईवीएम की जगह पेपर बैलेट से चुनाव करना चाहिए था परंतु आयोग ने ऐसा नही किया, जो की साबित करता है कि इनके मन में चोर था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सभी अफसरों पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की हत्या हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीते चुनावों की जांच करा कर सच्चाई देशवासियों के  सामने लाने और ईवीएम मशीन पर प्रतिबन्ध लगाने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।  इस समय ज़िला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कारने की मांग कीईगई है। इस अवसर पर अकील अंसारी,  इनाम सिद्दीकी ,गुलाम कुरेशी , कल्पना गंगवार , आलमगीर शेख, डॉक्टर दीपाली नाईक ,शकील अंसारी, नवीद अख्तर ,अकील शाह ,नूर खा पठान ,सादिक असलम , अनवर बशीर , इस्लाम अब्दुल खालिक, जाकिर खान , लियाकत मास्टर , इमरान खटीक , आजाद पहलवान , अजर खान , मुर्तुजा अंसारी , रशीद अब्दुल मतीन ,  आसिफ अंसारी , रशीद अब्दुल मतीन , आसिफ अंसारी , ईश्वर राजपूत , रुखसाना शेख , साबिर शेख , बबलू पिंजारी , इब्राहिम दादा ,  मोबिन अंसारी, सलीम धोबी, इस्लाम कालिया अंसारी समेत भारी संख्या में समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में उपस्थित होरकर ईवीएम मशीन के ख़िलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

   

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article