प्रसिद्ध दूधेश्वर मंदिर के पीछे नेगड़ी नदी में मिली तैरती हुई लाश | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध दूधेश्वर मंदिर के पीछे नेगड़ी नदी में मिली तैरती हुई लाश | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आसपास के क्षेत्र में लगातार अप्रिय घटनाओं का ग्राफ निरंतर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कडी में मेघनगर में रहने वाले रवि पिता पूनमचंद उम्र 26 वर्ष जो कि पिछले 2 दिनों से घर से लापता था जिसकी लाश दूधेश्वर मंदिर के पीछे नेगडी नदी में रवि की लाश पानी में तैरती मिली। रवि की नदी में लाश मिलने के समय रवि ने काला जींस पैंट नीले कलर की टी शर्ट फुल बाह, सीको कंपनी की घड़ी पहन रखी थी और जेब में राम शरणम की अमृतवाणी की किताब भी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के के पिता ड्राइवर है और मेघनगर के सीमेंट व्यापारी रवि सुराना के यहां मिनी ट्रक चालक का कार्य कर रहे है। मृतक रवि मेघनगर लोक सेवा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। पूनम चंद चौहान के परिवार का एक मात्र चिराग रवि जो की आज उनके परिवार के बीच नहीं है। अप्रिय घटना से मेघनगर एवं आसपास मातम छाया हुआ है। 2 दिन से लापता रवि पूनमचंद चोहान ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है पुलिस जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article