रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के राणापुर लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिये साईकिल रैली निकाली गई। रैली नगर परिषद कार्यालय से शुरू की गई जाे नगर के बस स्टैंड, सरदार मार्ग, शिवाजी चाैक, पड़ाव गली, साेनी गली, पुलिस थाना चाैराह, कन्या शाला हाेते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुची। रैली मे शासकीय सेवक व आमजन शामिल हुए। रैली में शामिल कई छात्र ऐसे थे, जो मतदान करने के पात्र ही नहीं है, उनसे मतदान आवश्यक रूप से करने को लेकर जागरूकता के नारे लगवाएं गए। 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र अपनी साइकिल में मतदाता जागरूकता की तख्तीयां लेकर चले। साइकिल में जनपद सीईओ योगेंद्रसिंह, बीईआे साेमसिंह भूरिया, स्कुलाें के सीएसी, व सीएमओ कमलेश गोले, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा नगर परिषद के कर्मचारीगण अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
