अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
धुलिया शहर स्थित पांझरा नदी किनारे साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 75 करोड़ 16 लाख रुपये की निधि को प्रशासकीय मान्यता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर के लिय मंजूर की है। जिसमें 30 करोड़ों रुपए की पहली किस्त जिला प्रशासन को सौंपे जाने की बात विधायक अनिल गोटे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा मीडिया को बताई है।
विधायक गोटे ने कहा है कि सन 2001 से पांजरा नदी किनारे की सड़क कार्य को लेकर काफी समय से वह शासन स्तर पर कागज़ी कारवाई कर प्रयास कर रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 15 करोड़ रुपये की निधि मंजूर कराई थी, किंतु विकास कार्ये मंजूरी का पत्र महा नगर पालिका प्रशासन को चले जाने से इस विकास कार्य पर 15 रुपया भी खर्च नहीं किया गया। निराश न होते हुए नदी किनारे की सड़क मार्ग निर्माण कार्य की कागजी करवाई की पूर्ति करते हुए महाराष्ट् के किसी भी ज़िले को आज तक इतनी अधिक मात्रा 75 करोड़ 16 लाख रुपये की विकास निधि मंजूर नही हुई है। विकास कार्य करने के लिए पहली क़िस्त ज़िला प्रशासन को प्राप्त हुई है।सइस निधि से शहर की सड़कों आदि के विकास कार्य किए जाएंगे। निधि से संबंधित कुछ दिशा निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए हैं। जिसमें ई निविदा आदि प्रक्रिया पारदर्शक तरीके से कार्य करने के आदेश दिए जाने की जानकारी विधायक अनिल गोटे ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बताई है।
