फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच कोतवाली देहात के बेडना पुर पुलिस चौकी अंतर्गत राजमहल में नौकरी कर रहे अधेड़ की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई है। केशव की लाश राजमहल के बगल के जंगल में मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चेतरा गांव के मजरा चयिन पुरवा का रहने वाला बताया जा रहा है। केशव पुत्र बद्री कई वर्षों से राज घराने में नौकरी कर रहा था जो
कल अचानक गायब हो गया। उसके गायब होने की खबर मिलने पर परिजनों ने कई बार केशव के फ़ोन पर कॉल भी की परन्तु फोन उठ नही सका। खोज बीन किये जाने पर बेडना पुर राज घराने के पास के जंगल में आज दिन में उसकी लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है और बहुत ही जल्द खुलासा किया जायेगा।
हालांकि मृतक की पत्नी का आरोप है के मेरे पति की हत्या की गई है। मृतक केशव अपने पीछे पत्नी सहीत 3 बेटियां व 2 बेटे छोड़ गया है।
