वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों के दौरान थाना निघासन पुलिस द्वारा ग्राम बैरिया जंगल नं0 4 से ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सुनील कुमार जसवाल पुत्र राजाराम जयसवाल निवासी नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी, लाल मोहम्मद पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम डण्डूरी थाना निघासन जनपद खीरी, मुनव्वर पुत्र नूर अली निवासी डण्डूरी थाना निघासन, जनपद खीरी, इमाम हुसैन पुत्र छोटन निवासी डण्डूरी थाना निघासन, जनपद खीरी, कल्लू पुत्र इंसान निवासी डण्डूरी थाना निघासन जनपद खीरी, जोखे पुत्र नूर अली निवासी डण्डूरी थाना निघासन जनपद खीरी, राम बहादुर पुत्र टीकाराम निवासी त्रिकोलिया थाना निघासन जनपद खीरी, कुतबुद्दीन पुत्र असगर निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी, बालक राम पुत्र कुन्नू निवासी गुलराकारीकोट थाना सुजौली जनपद बहराइच, फूलचन्द्र पुत्र नरायन निवासी अम्बाबरदिया थाना सुजौली जनपद बहराइच, गुरूचरन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी एली नौवनां थाना सिंगाही जनपद खीरी को गिरफ्तार कर 74605/- रुपए भारतीय व 4000 नेपाली रुपये, 07 अदद मोबाइल, 17 अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद साइकिल बरामद की है।
