अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद राजस्थान के सभी पच्चीस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के उम्मीदवार वर्तमान सांसद व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार विधायक क्रष्णा पूनीया जैसै दो नामी खिलाड़ियों के मध्य होना तय हो चुका है।
कांग्रेस की पूरी सूची पर नजर डालें तो कुल पच्चीस उम्मीदवारो में पांच उम्मीदवार 2018 के विधानसभा चुनाव में मात खा चुके हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से क्रष्णा पूनीया एक मात्र लोकसभा उम्मीदवार हैं जो वर्तमान विधायक भी हैं तभी राजस्थान में एक खास चर्चा चल पड़ी है कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर दो महान खिलाड़ियों के आमने सामने आने से मुकाबला बड़ा रोचक बन गया है।
राजस्थान के पच्चीस सीटों में से भाजपा ने 21-मार्च को 16 व फिर 3 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद अब बाकी बचे 6 उम्मीदवारों की सूची जारी होने का इंतेजार है। जबकि कांग्रेस ने 28 मार्च को 19 व एक अप्रैल को 6 उम्मीदवारों की घोषणा करके राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी करने का काम पूरा कर लिया है।
