उमेश मुनि जी की पुण्य स्मृति में अणु पब्लिक स्कूल में हुआ निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैम्प का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उमेश मुनि जी की पुण्य स्मृति में अणु पब्लिक स्कूल में हुआ निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैम्प का आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के थान्दला जैनाचार्य उमेश मुनिजी की पुण्य स्मृति में अणु पब्लिक स्कूल पर आचार्य श्री उमेशमुनि अणु जैन पारमार्थिक ट्रस्ट के द्वारा भोपाल के न्यूरो थैरेपी विशेषज्ञ भरत जोशी के मार्गदर्शन में विभिन्न बीमारियों के निदान के लिए न्यूरो थैरेपी का निःशुल्क मेगा कैम्प आयोजित किया गया।

उमेश मुनि जी की पुण्य स्मृति में अणु पब्लिक स्कूल में हुआ निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैम्प का आयोजन | New India Times

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संचालक श्रेणिक गादिया, माणक लोढ़ा व पूनम चंद्र गादिया ने बताया कि शिविर में रतलाम के न्यूरो थेरेपिस्ट महेश चौहान, सेंधवा के मनोज गिनारे, महेश्वर के रूपसिंह निगम, इंदौर के राहुल चौहान व भरत गोयल व बड़वानी के राकेश ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 100 मरीजों को राहत प्रदान की। संचालक प्रदीप गादिया, अरुण गादिया ने बताया कि न्यूरो थेरेपी योग प्राणायाम के समान ड्रग लेस थेरेपी है जिसमें किसी भी बीमारी को बिना दवाई के खास तरीकों से ग्रन्थियों को उकसाकर शरीर के रक्त संचार, हार्मोन्स, एन्जाइम व विटामिन की गड़बड़ियों को ठीक किया जाता है। जिससे लकवा, गठिया, सर्वाइकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, डायबिटीज, थाइराइड, डिप्रेशन, शरीर की गांठे, स्त्री रोग, मिर्गी, मंद बुद्धि, गैस, अस्थमा, चिकनगुनिया सहित अनेक घातक और पुरानी बीमारियों से रोगी को राहत मिल जाती है।

उमेश मुनि जी की पुण्य स्मृति में अणु पब्लिक स्कूल में हुआ निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैम्प का आयोजन | New India Times

शिविर आयोजक ने बताया कि शिविर की सफलता व मरीजों में लाभकारी परिणाम को देखते हुए इसकी निरंतरता के प्रयास किये जाएंगे। शिविर में समरथमल तलेरा, महेश व्होरा, प्रकाशचंद्र घोड़ावत, शैलेन्द्र वैद्य, पवन नाहर, राजेश चोपड़ा, भरत भन्साली, कुलदीप झाला, इंदर रुनवाल ने भी सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article