जंगल में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​जंगल में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या | New India Timesरायसेन जिला के गैरतगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी गढ़ी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने जंगल मे फांसी लगाकल आत्माहत्या कर ली। मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

 मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी लोहागढ़टोला निवासी कोमलसिंह खगांर पिता हरिसिंह खगांर उम्र 35 वर्ष दिन मे खाकर के पेड़ से लटक्कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना विदिशा आहमदपुर मार्ग मावलखो मंदिर से लगे हुए जंगली क्षेत्र की है, जिस स्थान पर फांसी लगाई है वहां एक शराब का क्वाटर और नमकीन मिला है। फांसी का फंदा साड़ी की किनार से बनाकर उपयोग किया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक सप्ताह पूर्व कोमल सिंह के मकान में भी आग लगी थी जो जलकर पूरी तरहा खाक होगया था। कोमल सिंह शराब पीने का बहुत आदी था। इसी बात को लैकर पति पत्नि में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कोमल मज़दूरी कर बच्चों का पालन करता था। उसके पांच छोटे बच्चे हैं। गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी एस के शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया शव को पेड़ से उतरवारकर पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल पहुंचा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article