जिला चिकित्सालय हरदा के डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या      | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​​

जिला चिकित्सालय हरदा के डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या      | New India Timesजिला अस्पताल हरदा में पदस्थ एक डॉक्टर की पत्नी ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना अबगांव कला स्थित डॉक्टर के गृहग्राम की है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतिका भाजपा के हंडिया मंडल अध्यक्ष राजा पटेल की बहू है। हंडिया थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि शाम करीब साढ़े 5 बजे थाने में घटना की सूचना मिली थी। मृतिका अन्नपूर्णा (24) का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। भदौरिया ने बताया कि अन्नपूर्णा का विवाह वर्ष 2013 में डॉ. आनंद पटेल से हुआ था। इधर, सूचना मिलते ही हंडिया तहसीलदार अलका एक्का भी जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों से घटना को लेकर चर्चा का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article