मध्यप्रदेश के दमोह जिला में बस पलटने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत, अन्य कई घायल, कलेक्टर-एसपी सहित कई अन्य ने घटनास्थल का किया दौरा | New India Times

संदीप शुक्ला, दमोह/ग्वालियर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के दमोह जिला में बस पलटने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत, अन्य कई घायल, कलेक्टर-एसपी सहित कई अन्य ने घटनास्थल का किया दौरा | New India Times

मध्यप्रदेश के दमोह जिला में बस पलटने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रही है। दुर्घटना और पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए कलेक्टर-एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया।

मिली जानकारी के अनुसार दमोह जिला के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हर्रई के पास एक नाले में अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई जिससे बस में सवार 2 दर्जन से अधिक लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है और बाकी घायलों का इलाज तेंदूखेड़ा अस्पताल में चल रहा है। मौके पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी आर एस बेलवंशी, एसडीएम, तहसीलदार, जिला परिवहन अधिकारी, एसडीओपी तेंदूखेड़ा बीपी समाधिया, तेजगढ़ थाना प्रभारी, इमलिया चौकी प्रभारी सविता रजक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.