रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने एवं कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंग भूरिया की ऐतिहासिक जीत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर शांति राजेश डामोर की जीत के अवसर पर थांदला नगर में आभार रैली निकाली गई। जनता के प्रति एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार रैली का आयोजन किया गया।

रैली पुरानी कृषि उपज मंडी थांदला से नगर के प्रमुख मार्गो से होतू हुए स्थानीय नयापुरा हाट बाजार पहुंची जहां आमसभा का आयोजन हुआ इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद कांतिलाल भूरिया ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसके लिए आप धन्यवाद और स्वागत के पात्र हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंग भूरिया ने ऐतिहासिक जीत एवं शांति राजेश डामोर के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार माना। सांसद भूरिया ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है अब आमजन समझ चुका है कि कांग्रेस के शासन में ही प्रदेश का वास्तविक विकास हो सकता है। आने वाले समय में चुनाव होने जा रहे हैं आप लोगों ने जैसे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाना है। आज प्रदेश सरकार किसानों का कर्जा माफ कर रही है, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया जा रहा है, पेंशन की राशि बढ़ाई जा रही है और साथ ही साथ कन्या विवाह में भी 51 हजार रुपए तक की राशि कांग्रेस की सरकार दे रही है। कांग्रेस आमजन की पार्टी है आप की पार्टी है जिस प्रकार से केंद्र सरकार में कांग्रेस ने 75 हजार करोड़ कर्जा माफ किया था। उसी प्रकार केंद्र में कांग्रेस सरकार आएगी तो किसानों के हित में अनुकूल माहौल बनाएगी। आम सभा को जोबट विधानसभा की विधायक कलावती भूरिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन होते ही हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता में नए उत्साह का संचार हुआ है, इस उत्साह को आने वाले समय में भी बनाए रखना है और कांग्रेस की जीत के लिए हर संभव कोशिश करना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता अपने उत्साह को और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सभी कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं और कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंग भूरिया ने कहा कि आप लोगों ने मुझे चुन कर विधानसभा भेजा है मैं आपका आभारी रहूंगा और यह विश्वास दिलाता हूं कि हर कार्यकर्ता हर पदाधिकारी नेता की बात को आमजन की बात को विधानसभा में रखूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर ने जिला पंचायत सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर में आई और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की यह जीत समर्पित है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर आप सभी को बधाई और प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत के लिए आप अभी से जुट जाए और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाना है। वहीं कार्यक्रम को विधायक वालसिंह मेड़ा, विधायक अलीराजपुर मुकेश पटेल, रमेश भटेवरा, गेंदाल डामर, कालूसिंह नलवाया, नंदलाल मेडा आदि ने भी संबोधित किया इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,भूरसिंग सिंगाड़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, युवा नेता राजेश डामोर, कलावती मेड़ा, आनंदीलाल पडियार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षद अली असगर पटवारी, आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, पार्षद रीना विकास रावत, अफसाना कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, सैयद मोइनुद्दीन, उमेश पीचा, विकी डोडियार, यतीश छिपानी, प्रकाश घोड़ावत, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा, सरपंच रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल, शंकर डामोर, चतरू खोखर, जनपद सदस्य रसूल भाबर, अक्षय भट्ट, नंदकिशोर शर्मा, फौजदारसिंह डामोर, बंसीलाल पाटीदार, चेनसिंग मुणिया, कमलेश सोनी, आशीष कटारा, रामू वर्मा, महेश पाटीदार, सुनील चरपोटा, दिनेश डामोर, बंटी भारती, श्रीमंत अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, बहादुर हटीला, मानसिंह भूरा, रोशन बारिया, शाहरुख खान, श्याम मोरिया, मिठूसिंह गणावा, राकेश प्रजापत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सफल संचालन प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरूप्रसाद अरोरा ने किया तो आभार प्रदर्शन थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने माना।
