हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से युवक की मौत | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से युवक की मौत | New India Timesखीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव जमकोरियापुर मजरे अकोरिहा में राजू पूत्र श्रीनाथ लोधी (27 वर्ष) की 11 हजार वोल्टेज के हाई टेंशन लाईन में चिपकने से मौत हो गयी है।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत सप्लाई जारी होने के बाद भी राजू ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ रहा था कि तभी वह 11 हजार वोल्टेज के हाई टेंशन की तार से चिपक गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। राजू की शादी सात महीने पहले ही रेखा देवी नामक युवती से हुल्लापुर थाना गुरबक्शगंज में हुयी थी। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article