सौभाग्यशाली हुआ जनपद बहराइच,गोविंदा पुर में भी पहुंची बिजली | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

सौभाग्यशाली हुआ जनपद बहराइच,गोविंदा पुर में भी पहुंची बिजली | New India Times

केंद्र सरकार की हर घर बिजलीं पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण सौभाग्य योजना का लक्ष्य बहराइच जिले में पूरा हो चुका है और आज बहराइच को सौभाग्यशाली जनपद घोषित किया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत चित्तौरा ब्लॉक के गोविंदा पुर गांव में विधुतीकरण का काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बिजलीं का कनेक्शन दे दिया गया है। आज़ादी के 70 साल बाद भी बिजलीं जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित गोविंदा पुर के लोग अपने गांव में बिजली पहुंचने पर बेहद खुश दिखाई दिए।

सौभाग्यशाली हुआ जनपद बहराइच,गोविंदा पुर में भी पहुंची बिजली | New India Times

गोविंदा पुर गांव में विधुतीकरण के पूरा होने पर विधुत विभाग की तरफ से कैम्प लगा कर ग्रामीणों को कनेक्शन सर्टिफिकेट भी बाटे गए, इस मौके पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल के पुत्र शिवम जयसवाल और विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता सीपी यादव, अधिशाषी अभियंता विधुत वितरण खंड प्रथम मुकेश बाबू के साथ साथ विधुत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बहराइच जिले को सौभाग्यशाली जिला घोषित होने की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता सी पी यादव ने बताया कि बहराइच को आज भारत सरकार की महत्तपूर्ण सौभाग्य योजना के तहत सौभाग्य शाली जनपद घोषित किया जा रहा है, जिले के नौ हजार 64 मज़रो में से तीन हज़ार एक सौ पचासी मज़रो में बिजलीं नही थी, सभी मज़रो मे विधुतीकरण का काम किया गया है, जिसमें एक लाख बारह हजार दो सौ छियासी पी सी सी के पोल लगाए गए, चार हज़ार तीन सौ चार ट्रांसफार्मर लगाने के साथ साथ पंद्रह सौ अठानवे किलोमीटर की एच टी लाइन और सत्ताईस सौ बाइस किलोमीटर एल टी की लाइन बनाई गई,सी पी यादव ने बताया के ये योजना अभी चालू रहेगी इसमें विधुत विस्तारीकरण के साथ लोगो को कनेक्शन देने का काम होता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.