मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र सरकार गत तीन वर्ष से यवतमाल जिले को अकालग्रस्त घोषित कर रही है, लेकिन अकाल घोषित करने के बाद किसानों को जो सहूलियत मिलनी चाहिए वह किसानों को नहीं मिल रही है, ऐसा आरोप कांग्रेस के नेता एवं किसान वारकरी संगठन के सिकंदर शाह ने आज विश्राम भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में लगाया है। यवतमाल जिला अकालग्रस्त हमने घोषीत किया, आनेवारी 50 प्रतिशत से कम आकी गई है ऐसी सरकार घोषणा केवल खोकली होने की बात शाह ने इस समय कही। अकाल के नाम पर महाराष्ट्र सरकार केवल किसानों को फंसाने का काम कर रही है, अकाल घोषित करने के बाद कोइ भी बुनियादी सहूलियत आम किसानों तक नहीं पहुंची, ऐसी बात भी सिकंदर शाह में इस समय पत्रकार परिषद में की। इस समय उनके साथ किसान वारकरी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।
